
जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति की एक आवश्यक बैठक कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब में हुई. इसमे करीब 100 सदस्य उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आगामी 14 जनवरी को सोनारी दुमुहानी संगम स्थल पर संगम महोत्सव के आयोजन की घोषणा की गई. बैठक में समिति के प्रवक्ता सुखदेव सिंह ने बताया कि संगम महोत्सव में मुख्य रूप से बनारस से आ रहे विशेष पुरोहितों द्वारा बनारस की गंगा आरती की ही तर्ज पर भगवती सुवर्णरेखा और खरकई के दिव्य संगम स्थल पर आरती का आयोजन किया जायेगा. साथ ही जमशेदपुर से होकर गुजरने वाली नदियों की स्वच्छता अक्षुण्ण बनाये रखने संबंधी विषय को सशक्त रूप से स्थानीय जनमानस के बीच रखने के उद्देश्य से स्वामी चिन्मयानंद का भी आगमन हो रहा है. बैठक में समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी, मुन्ना सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता रविप्रकाश, राहुल कुमार, राणा सिंह, बबलू खटीक, अभिमन्यु प्रताप, मनीष हिंदुस्तानी, अमित पाठक, सुधीर सिंह, अधिवक्ता रविशंकर पांडेय, धरण सिंह, शक्ति सिंह, पीयूष कुमार, अमरेंद्र प्रताप, अमन पाठक, कुणाल सिंह, अमन मिश्रा, नीलकमल सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.





