
जमशेदपुर : टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के सौजन्य से मंगलवार को खालसा स्कूल में कोविड वेक्सीन शिविर का आयोजन किया गया. जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 190 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया. इनमें 40 ने कोवेक्सिन, जबकि 150 लोगों ने कोविडशील्ड का टीका लिया. शिविर को सफल बनाने में प्रशासन की ओर से केके सिंह, रविंदर कौर, जे रोजी, सुनीता शर्मा, नीलम, शारदा, गुरुद्वारा के प्रधान तरसेम सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह, अवतार सिंह, मलकीत सिंह, फतेह सिंह समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा.





