जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के स्पेशल जज पोक्सो एसडी त्रिपाठी की अदालत ने यौन शोषण के आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए आरोपी सुनील टुडू उर्फ दुर्गाचरण टुडू को बरी कर दिया. उसके खिलाफ 28 मई 2022 को बड़शोल थाना क्षेत्र के घोड़ाघड़ी गांव के 16 वर्षीय किशोरी के साथ यौन शोषण करने का केस दायर किया गया था. केस दायर होने के बाद पुलिस ने तत्काल उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद पीड़िता के बयान पर बड़शोल थाना में दायर केस को लेकर बचाव पक्ष के वकील गौरव पाठक ने पैरवी की. अधिवक्ता गौरव पाठक की दलीलों को कोर्ट ने सही पाया, जिसके बाद उसको संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया. करीब तीन साल के बाद वह जेल से छूट गया है.



