जमशेदपुर : जमशेदपुर के कोर्ट मे पटमदा के एक रेप केस में नया मोड़ तब आ गया, जब रेप के आरोपी ने शिकायतकर्ता से ही कोर्ट में शादी कर ली. उसने कोर्ट में ही शादी की, मांग में सिंदूर डाला और फिर जमानत की अर्जी लगायी. अब इस मामले में अलग से सुनवाई नये सिरे से होगी. पटमदा निवासी लड़की सरस्वती कैवर्त का पड़ोस में ही रहने वाले राजीव कैवर्त के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध था. इसी प्रेम संबंध के बाद जब लड़की ने शादी करने का दबाव बनाया तो शादी करने से लड़के ने इनकार कर दिया. शारीरिक शोषण करने और शादी का झांसा देने का केस दायर कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बाद इस मामले की सुलह की कोशिशें हुई, जिसके बाद लड़का लड़की से शादी करने को राजी हो गया. इसके बाद अधिवक्ता बिनोद कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव और अमित कुमार ने मिलकर कोर्ट में ही शादी का रस्म अदा कराया और फिर बेल अर्जी लगायी. बेल अर्जी के बाद शादी कर लेने के बाद कोर्ट ने भी राहत दिया है. एक नया संसार इस तरह वकीलों के प्रयास से हो गया.





