उलीडीह में कॉल सेंटर से ग्राहकों का डेटा लीक करने के आरोप से तीन बरी
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना रोड स्थित एक कॉल सेंटर से डेटा लीक करने के आरोप से तीन लोगों को जमशेदपुर की अदालत ने शुक्रवार को बरी कर दिया. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज साइबर क्राइम जमशेदपुर कोर्ट का एडीजे – 2 आभाष वर्मा की अदालत कर रही थी. बरी किए गए अभियुक्त में राकेश यादव, संजीव सिकदर और अभिमन्यु उर्फ लक्ष्मण शामिल हैं. इस संबंध में उलीडीह थाना में 27 मई 214 को मामला दर्ज किय गया था. तीनों पर आरोप था कि साइबर अपराधियों को ग्राहकों का डाटा उपलब्ध करवाया गया था, जिससे साइबर अपराध हुए हैं. इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष अदालत के समक्ष साक्ष्य ठीक से पेश नहीं कर सका. जिसका लाभ अभियुक्त को मिला. ( नीचे देखें पूरी खबर )
नाबालिग की शादी की नीयत से अपहरण के आरोपी साक्ष्य अभाव में बरी
नाबालिग की शादी की नीयत से की गई अपहरण के एक मामले में आरोपी मनीष जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे-7 वैशाली श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया. इस संबंध में 25 अप्रैल 2019 को टेलको थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था, जिसमें मनीष पर तार कंपनी आउट हाउस की रहने वाली नाबालिग के अपहरण का आरोप लगा था.





