
जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में रविवार को भाकपा-माले ने साकची गोलचक्कर से समीप विरोध-प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व माले नेता कॉमरेड ओम प्रकाश सिंह कर रहे थे. माले के कार्यकर्ताओं ने मामले के दोषियों को फांसी की सजा देने मांग करने हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नुक्कड़ सभा भी आयोजित कि गई.
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में महिलाए सुरक्षित नहीं है. सामंती मिजाज के लोग आज बेखौफ होकर महिलाओं की इज्जत लूट रहे हैं और उनकी हत्या कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान कॉमरेड तारकेश्वर पासवान, गंगाधर कुंभकार, डी रवि कुमार, चंदन कुमार, नंदकिशोर सिंह, धमरी पासवान, बीके स्वामी, मुन्ना महतो, राम कुमार, उमेश कुमार और पप्पू कामत के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.







