जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी अजय पांडेय उर्फ भोला पांडेय पर फायरिंग मामले के आरोपी मनोज दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मनोज की गिरफ्तारी के लिए एक टीम छत्तीसगढ़ के रायगढ़ गई थी, जहां रायगढ़ पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया. मनोज दास पर अजय पांडेय पर फायरिंग करवाने का आरोप है.(नीचे भी पढ़े)
हालांकि, इस मामले में आरोपी अजय गुप्ता, पवन और आयुष अब भी फरार चल रहे है. विदित हो कि 16 दिसंबर को एफसीआई के ठेकेदार अजय पांडेय पर उस वक्त हमला किया गया जब वह अपने पार्टनर के साथ अपने घर की ओर जा रहा था. रास्ते में अजय गुप्ता, पवन और आयुष ने घेरकर गोली मार दी थी. गोली उसके जांघ में लगी.फिलहाल वह इलाजरत है.





