
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा स्थित एनएच 33 किनारे एक ट्रक चालक से अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की. विरोध करने पर अपराधियों ने चालक पर धारदार हथियार से वार कर उसका गला रेत दिया. घटना देर रात लगभग 3 बजे की है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर एमजीएम थाना का पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल की पहचान उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ निवासी आशीष राजभार के रूप में को गई, इधर सूचना पाकर घायल के पहचान के लोग एमजीएम पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उसके साथ अपने साथ ले गए. इस मामले को लेकर एमजीएम थाना में अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है.






