रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : लखनऊ में एनएफएमजी प्रोडक्शन द्वारा आयोजित ‘मि इंडिया इंटरनेशनल स्टार 2003’ सीजन -2 में चक्रधरपुर के पीयूष साव ने अपने उम्दा प्रदर्शन से फाइनल राउंड में जगह बना ली है. विगत 28 जुलाई को लखनऊ के क्वीन बैंक्वेट में आयोजित मॉडलिंग शो के सेमी फ़ाइनल्स में चक्रधरपुर के तम्बाकू पट्टी निवासी पीयूष साव ने भी भाग लिया था, जिसमें पीयूष साव ने अपने रैंप वाक से सभी जजों का दिल जीत लिया. (नीचे भी देखें)

इस प्रतियोगिता में जाने से पहले सभी प्रतिभागियों को क्वार्टरफाइनल में ऑनलाइन ऑडिशन देना था. वहाँ से सेलेक्ट होने के बाद ये सभी सेमीफ़ाइनल में पहुंचे थे, जिसमें सेलेक्ट होकर वे 28 जुलाई को प्रतियोगिता के सेमीफ़ाइनल राउंड में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में मॉडलिंग जज के तौर पर मशहूर मॉडल सागर आनंद उपस्थित थे. सेमीफाइनल्स में पहुँचे सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. पीयूष की इस उपलब्धि से परिजनों व शहरवासियों में खुशी की लहर है. प्रतियोगिता का फाइनल्स आगामी 26 व 27 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होना है.














