घाटशिला: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी सदानंद मंडल ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ घाटशिला में पानी आपूर्ति के लिए लगाए गए पाइप का निरीक्षण किया.इस दौरान श्री मंडल ने बताया कि घाटशिला के क्षेत्र में 1.3 किमी पाइप बिछाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि सीआई पाइप है या डीआई पाइप है इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपा जाएगा. इस दौरान अधीक्षक अभियंता अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता रामाशिन प्रसाद, कनीय अभियंता अजीत तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.














