रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के देवगांव निवासी परमानंद प्रधान के घर में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हो गया. घटना के दूसरे दिन सोमवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह गगराई, देवगांव पीड़ित परिवार के यहां पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को एक बोरा चावल तथा नगद राशि देकर आर्थिक मदद की. इस अवसर पर उन्होंने मुआवजा दिलाने को लेकर अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो से बात भी की. (नीचे भी पढ़ें)
अंचालाधिकारी बाल किशोर महतो ने पीयूष का आधार कार्ड, जले हुए घर की फोटो तथा जमीन के खतियान के साथ आवेदन देने को कहा. आवेदन मिलने के बाद उन्होंने तत्काल मामले की जांच कराने की बात कही। इधर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डा. विजय सिंह गागराई ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए हमेशा तत्पर हैं. जरुरत पड़ी तो उपायुक्त से मिलकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का काम करेंगे। मौके पर रामराई सामड, वीर सिंह हांसदा, मनोज सामड, अनिल किचिक, संतोष सिंहदेव समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे.



