
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नया बस्ती निवासी 21 वर्षीय पुनम देवी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे पति विमल माथुर उर्फ विमल महतो को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ बागबेड़ा थाना में कार्तिक नायक द्वारा हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. हालांकि पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में हत्या की बात की पुष्टी नहीं हुई थी जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था. बता दे कि 10 अगस्त को पुनम देवी अपने घर पर फंदे से लटकी पाई गई थी. उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था. विमल के अनुसार वह कोलकाता में काम करता था. घटना के कुछ दिन पहले वह घर आया था तो उसे जानकारी हुई की पुनम का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध है जिसके लिए उसे फटकार लगाई थी. थोड़ी देर बाद उसने फांसी लगा ली.







