
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू लेआउट स्थित एक नाले से व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस ने मौके पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया. पुलिस के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है. पूरी तरह डीकंपोज हो जाने के कारण उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है. उसके बदन पर निशान को भी बताना मुश्किल है जिस वजह से पुलिस पहचान नहीं कर पाई है. मिली जानकारी के अनुसार इलाके में नाला जाम की स्थिति बनी हुई थी, स्थानीय लोग नाला जाम का कारण देखने पहुंचे, उन्होंने पाया कि नाले में एक शव पड़ा हुआ है इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. पुलिस पहचान करने के लिए आस पास के लोगों से पुछताछ भी कर रही है ताकि शव की शिनाख्त हो सके.















