जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गंगौर स्वीट्स के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक लोगों की भीड़ जमा हो गई और फायरिंग की खबर फैलने लगी. मौके पर मौजूद लोगों के बीच आपसी बहस भी शुरू हो गई. दरअसल मामला एसके शरीक इमाम नामक युवक और उसके दोस्त सलमान से जुड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
आरोप है कि दोनों शरीक की पत्नी को गाड़ी पर बैठाकर पहले हाईवे की ओर ले गए और फिर घूमाने के नाम पर ओल्ड पुरुलिया रोड लेकर पहुंचे. इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया.महिला के अनुसार उसके पति ने उस पर हाथ उठाया जिससे वह डर गई. घबराकर वह गंगौर स्वीट्स के सामने अचानक बाइक से उतर गई और खुद को बचाने के लिए सामने दुकान में घुसकर छुप गई. घटना के बाद आरोप है कि युवकों ने पिस्टल लहराए और मौके से फरार हो गए. महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और तब से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची महिला को अपने साथ थाने ले गई और स्थिति को नियंत्रण में किया. साथ ही सड़क पर लगे जाम को भी हटवाया गया.



