
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट स्तर के अधिकारियों में बदलाव किया है. इसकी जानकारी एक सरकुलर के माध्यम से दिया गया है. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम को वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग व सेल्स बना दिया गया है. वहीं, वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एंड सप्लाइ चेन के वाइस प्रेसिडेंट पियुष गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एंड बिजनेस एक्सीलेंस बनाया गया है. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग व सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट प्रभात कुमार को वाइस प्रेसिडेंट सप्लाइ चेन बनाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं, टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन और ट्यूब डिवीजन के इआइसी उज्जल चक्रवर्ती को वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम बना दिया गया है. दरअसल, कंपनी डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट पर ज्यादा फोकस कर काम कर रही है. लिहाजा, नया वाइस प्रेसिडेंट का पोस्ट तैयार किया गया है. यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. ग्लोबल वाटर्स इंडिया के एक्जीक्यूटिव इनचार्ज (इआइसी) विनित सर्राफ को टाटा स्टील की विदेशी संयंत्र टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक लिमिटेड का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) बनाया है. विनित सर्राफ आइएल 2 स्तर के अधिकारी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उनको तीन साल के लिए पदस्थापन किया गया है. टाटा स्टील को वे रिपोर्ट करेंगे और कोलकाता से इसका संचालन करेंगे. कंपनी के सरकुलर के मुताबिक, टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन चैतन्य भानु को जमशेदपुर के साथ लांग प्रोडक्ट मैनुफैक्चरिंग जमशेदपुर, टाटा स्टील गम्हरिया, लुधियाना का इएएफ प्लांट और टाटा मेटालिक्स का भी जिम्मेदारी दी गयी है. उनके अधीन मेटालिक्स डिवीजन के इआइसी आलोक कृष्णा, फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ मैनुफैक्चरिंग अनिल कुमार पुजारी, चीफ कोक प्लांट अरविंद नाथ राय, टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ रंजन कुमार सिंह, चीफ एग्लोमरेट्स एंड आयरन सुराजीत सिन्हा, चीफ रिफ्रैक्टरीज सुजात अली खान को लाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसी तरह डाउनस्ट्रीम के सारे प्लांट के काम को बढ़ाने के लिए एक नये पद को सृजित किया गया है. वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम का नया पद बनाते हुए उसको ट्यूब डिवीजन जमशेदपुर, खपोली व साहिबाबाद के अलावा टिनप्लेट डिवीजन, सारे वायर यूनिट, कोल्ड रोलिंग कांप्लेक्स बारा व तारापुर को जोड़ा गया है. इसके बाद इस पद पर टिनप्लेट डिवीजन के इआइसी उज्जल चक्रवर्ती को पदसथापित की गयी है. उनको वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम बनाया गया है. उनके अधीन चीफ ट्यूब होंगे. ट्यूब इआइसी के पद को बदलकर चीफ ट्यूब जमशेदपुर बनाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं, उज्जल चक्रवर्ती के अधीन चीफ सीआरएम ट्यूब साहिबाबाद चंद्र प्रकाश, चीफ सीआरएम बारा संतोष कुमार सिन्हा, वायर डिवीजन के चीफ ऑपरेशन सतीश वालेकर, चीफ सीआरएम व ट्यूब होसुर और खपोली शशिभूषण, चीफ कोल्ड रोलिंग कांप्लेक्स वेस्ट विवेक को उनक अधीन ला दिया गया है. टिनप्लेट के चीफ वर्क्स के पद को बदलकर चीफ टिनप्लेट का पद तय किया गया है और सौराज्योति डे को पदस्थापित करते हुए उज्जल चक्रवर्ती के अधीन काम करने को कहा गया है. मार्केटिंग व सेल्स में भी बड़ा बदलाव किया गया है. इसके तहत वाइस प्रेसिडेंट लांग प्रोडक्ट आशीष अनुपम को अब वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग बनाया गया है. उनके अधीन प्रवेश बिजनेस के चीफ सर्विसेज अभिषेक गुलाटी, प्लैट प्रोडक्ट सीओएमएस अजय कुमार मिश्रा, टिनप्लेट के चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स अमित अग्रवाल, चीफ आशियाना व इनोवेंट कविता महतो, स्पेशल प्रोडक्ट व ऑटोमोटिव के सीओएमएस मनीष जायसवाल, चीफ मार्केटिंग व सेल्स स्पेशलिटी स्टील एनपी वेंकटेसन, चीफ एसएस प्रखर अग्रवाल, सीओएमएस ब्रांड प्रोडक्ट प्रवीण श्रीवास्तव, चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स टीएमटी प्रोजेक्ट राहुल मिश्रा, चीफ बिजनेस एक्सीलेंस रितु कुमारी अग्रवाल, चीफ माकेटिंग टिस्कॉन एस कार्तिक नारायणनन, वायर डिवीजन के चीफ मार्केटिंग सत्यजीत मैती,चीफ एग्रिको बिजनेस संजय अग्रवाला, चीफ सेल्स प्लानिंग लांग प्रोडक्ट सोमेश बिश्वास, चीफ सेल्स प्लानिंग फ्लैट प्रोडक्ट सुब्रत बसाक, बियरिंपग के इअख़इसी टीवी श्रीनिवास, ट्यूब के चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स विजय कुमार दारा को लाया गया है. प्रोक्योरमेंट को भी बेहतर बनाने की कवायद की गयी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके तहत वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम ग्लोबल स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट एंड सप्लाइ चेन पियुष गुप्ता को अब वाइस प्रेसिडेंट ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट व बिजनेस एक्सीलेंस बनाया गया है. उनके अधीन ग्रुप रॉ मैटेरियल प्रोक्योरमेंट अमित खुराना, चीफ कॉमर्शियल के पद को बदलकर चीफ कैपेक्स प्रोक्योरमेंट चित्रा शर्मा, चीफ प्रोक्योरमेंट सप्लायर मैनेजमेंट राहुल लाल, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन कुमार सिन्हा, चीफ बीपीइ ऑपरेशन प्रकाश सिंह, चीफ टीक्यूएम त्रिप्ती श्रीवास्तव को लाया गया है. टाटा स्टील के सप्लाइ चेन को भी बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते हुए वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग एंड सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट प्रभात कुमार को अब वाइस प्रेसिडेंट सप्लाइ चेन बना दिया गया है. उनके अधीन चीफ लॉजिस्टिक अनिल कुमार सिंह हर्षाना, चीफ चार्टनिंग, ऑपरेशन व मैरीटाइम सस्टेनेबिलिटी आशीष कुमार, चीफ इंटीग्रेटेड प्लानिंग व सर्विसेज केशरी कुमार, चीफ सीओइ सप्लाइ चेन विशाल अग्रवाल को लाया गया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट से्टी, हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी के साथ अरबन माइनिंग व स्टील रिसाइक्लिंग बिजनेस को भी जोड़ा गया है ताकि कार्बन उत्सर्जन की यात्रा को बेहतर बनाया जा सके. उनके अधीन हेड इनोवेंट व अरबन माइनिंग अंकुल भामु, चीफ स्टील रिसाइक्लिंग बिजनेस राहुल गुप्ता को लाया गया है.



