
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मन्नत बार के पास एक सीमेंट गोदाम से 10 बंडल तिरपाल चोरी करने के मामले में पुलिस ने मो इकबाल और इद्दू दास को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी किया गया 10 बंडल तिरपाल और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है. इस संबंध में सुमित कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. बता दे कि बीती रात आरोपियों ने मन्नत बार के पास स्थित एक सीमेंट गोदाम से 10 बंडल तिरपाल की चोरी कर ली थी जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
चाकू दिखाकर महिला से लूट लिया मोबाइल
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिक्योरिटी फ्लैट के पास पोटका निवासी सोनामनी से एक बदमाश ने 12 अगस्त की रात चाकू दिखाकर मोबाइल लूट ली. इस संबंध में सोनामनी ने बर्मामाइंस थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वह खाना लाने निकली थी, सिक्योरिटी फ्लैट के पास एक युवक आया और चाकू दिखाकर मोबाइल लूट ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






