
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू सीतारामडेरा निवासी सुनील कुमार अग्रवाल के घर पर चोरों ने घुसकर मोबाइल और लैपटॉप की चोरी कर ली. इस संबंध में सुनील ने सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कराया है. सुनील के अनुसार घटना बुधवार सुबह 9 बजे की है. सुनील ने पुलिस को बताया कि सुबह उनके घर का दरवाज़ा खुला हुआ था. इसी बीच किसी ने उसके घर में घुसकर लैपटॉप और मोबाइल की चोरी कर ली, फिलहाल पुलिस मामले की तलाश कर रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
नौकरी दिलाने के नाम पर दोस्त ने ठगे चार लाख रुपए, थाना में न्यायालय परिवाद दर्ज
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू बाराद्वारी निवासी विभा घोष के बेटे को उसी के साथी ने नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख की ठगी कर ली. इस संबंध में विभा ने सीतारामडेरा थाना में न्यायालय परिवाद दर्ज कराया है. विभा ने रांची के सुखदेव नगर निवासी रंजीत कुमार, रखी सरकार और पिंकी मुंडा पर आरोप लगाया है. दर्ज मामले के अनुसार विभा के बेटे को उसके दोस्त रंजीत ने पिछले दो साल से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
अधिवक्ता ने पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराया मारपीट का मामला
जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर के बाहर 17 दिसंबर को मारपीट के मामले में अधिवक्ता श्रीराम दुबे ने पार्किंग ठेकेदार शिवनंदन सिंह उर्फ सिबू सिंह और उसके साथी विक्रम सिंह के खिलाफ धक्का-मुक्की कर जान से मारने की नीयत से मारपीट करना और रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाते हुए बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बता दे की 17 दिसंबर को पार्किंग को लेकर सिबु और श्रीराम दुबे के बीच मारपीट हुई थी. इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने सड़क पर हंगामा भी किया था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
उत्पाद विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बेचते तीन को भेजा जेल
पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा के बाबूडीह, उलीडीह के शकोसाई, डिमना बस्ती, सोनारी के खुंटाडीह रूपनगर और जंगली बस्ती में छापेमारी कर तीन लोगों को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है. टीम ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं टीम ने 130 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है. जेल भेजे गए लोगों में सोमरा तिर्की (शंकोसाई) विनोद जामुदा (बाबूडीह) और राम लोहार (खूंटाडीह) शामिल है.












