
जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में आज नामांकन के पहले दिन कुल 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र चुनाव संचालन समिति के समक्ष दाखिल किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलास्तरीय चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नामांकन के पहले दिन जिला उपाध्यक्ष के पद पर बहरागोड़ा से सुधांशु शेखर बेरा और पोटका से संजय कुमार केसरी, जिला संगठन मंत्री के पद पर बोड़ाम से दिलीप कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष के पद पर पटमदा से राजेश कुमार मिश्रा, जिला संयुक्त सचिव के पद पर बोड़ाम से मधुसूदन प्रसाद और पटमदा से राजेश कुमार ने नामांकन किया। जिला कमेटी के कुल 13 पदों पर होने वाले चुनाव में 22 जनवरी 2021को नामांकन का अंतिम दिन है।















