
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बंगभाषी समुदाय के लोगों ने इस साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वी जयंती को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है. वैसे इस साल सबसे अहम ये होगा कि जमशेदपुर में संचालित हो रहे सभी बंगभाषी सामाजिक संस्थाएं एक मंच पर आकर नेताजी की जयंती को यादगार बनाएंगी. गुरुवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बंग भाषी समुदाय के लोगों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नेताजी की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के बंग भाषियों द्वारा आम बागान स्थित नेताजी की प्रतिमा के समीप 125 दीये जलाये जाएंगे. वहीं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती के अवसर पर आम बागान में भी झंडोत्तोलन के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वैसे इस साल कोरोना के प्रभाव को देखते हुए आयोजकों ने अतिथियों से मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रखा है. कार्यक्रम में सिविक एसोसिएशन, तरुण संघ, द मिलानी, टीम संघर्ष, बंगो बंधु, बंगाल क्लब, सबुज संघ टेल्को, अमल संघ, झारखंड बंगबासी समन्वय समिति, विविकानंद मिलन संघ, ओल्ड फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमेटी व गोविंदपुर दुर्गा बाड़ी शामिल हो रहे हैं.














