
जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत मूसासिंह बगान निवासी दलविंदर सिंह पर कैंची से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने सुपाल बारीक को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार शाम की है. पुलिस ने सोमवार को सूपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दे कि रविवार को सुपाल ने मारपीट के दौरान दलविंदर पर कैंचिंसे हमला कर दिया था. घायल अवस्था में दलविंदर का इलाज एमजीएम में कराया गया था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
नाबालिग चचेरी बहन को भगाने वाला बैंगलोर से धराया, पुलिस ने भेजा जेल
साकची पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने के मामले में चचेरे भाई को बैंगलोर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग को भी बरामद कर लिया है. मिली जानकारिंक अनुसार दिसंबर 2020 में चचेरे भाई ने ही नाबालिग का शादी की नियत से अपहरण कर लिया था. परिजनों ने साकची थाना में मामला दर्ज कराया था. जांच में पुलिस ने दोनों को बैंगलोर से बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सोनारी में पुराने मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार
सोनारी पुलिस ने साल 2019 में न्यू कपाली बस्ती को कुम्हार पाड़ा के बीच मारपीट के मामले में शंकर दास उर्फ शंकर राज को गिरफ्तार किया है. शंकर पर आरोप है कि घटना में वह भी शामिल था. सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार साल 2019 में न्यू कपाली बस्ती और कुम्हार पाड़ा के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सीतारामडेरा में चित्रगुप्त समाज के कार्यालय से पंखे की चोरी
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत इंद्रानगर स्थित चित्रगुप्त विकास समिति के कार्यालय से पंखे की चोरी हो गई. इसकी जानकारी समाज के लोगों को तब हुई जब वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय पहुंचे. उन्होंने पाया की कार्यालय से पंखे की चोरी कर ली गई है. इस मामले में सीतारामडेरा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.




