जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतरर्गत चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची भालुबासा के राजकीयकृत हरिजन मध्य उच्च विद्यालय के कक्षा चार की छात्रा है. घटना सोमवार का है. इस मामले में मंगलवार को सीतारामडेरा पुलिस हरिजन हाई स्कूल पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा के परिजन भी पुलिस के साथ थे. इस मामले में छात्रा के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और पोक्सो एक्ट के तहत जांच की जा रही है. प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सोमवार की दोपहर छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से बाहर आई थी. (नीचे भी पढ़ें और देखे वीडियो)
इस दौरान कोई नशेड़ी उसके पास आया और बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने साथ ले गया और छेड़खानी करने लगा. लोगों ने शोर मचाया तो वह छोड़कर फरार हो गया. वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद विद्यालय पहुंचकर जांच की गयी है और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.



