
जमशेदपुरः जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस ने 17 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, युवक का नाम विनय कुमार सिंह है. वह गोलमुरी के केबुल टाउन बस्ती का रहने वाला है. शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. मामले के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की एक कार में गांजा लाया जा रहा है. इसके बाद छापेमारी कर संख्या डब्ल्यूबी 02वी 0082 को पकड़ा गया. जांच करने पर उसमे से 17 किलो गांजा बरामद किया गया. पूछताछ में विनय ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लाता है और शहर में बेचता है. थाना प्रभारी ने बताया कि विनय इलाके में गांजा बेचने का कारोबार करता है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है











