
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी के रहने वाले गुरदीप सिंह पर कुछ लोगों ने पुराने विवाद में हमला कर दिया है। हमलावरों की संख्या 3 बताई जा रही है। हमलावरों ने डंडे और लोहे के पाइप से गुरदीप सिंह के सर पर वार किया। जिससे उनका सर फट गया है। लहूलुहान हालत में परिजनों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज हुआ। घटना की जानकारी बर्मामाइंस पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है






