जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब गेट हरिजन बस्ती के एक घर पास खड़ी बाइक में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. घरवालों ने पुरानी दुश्मनी में घटना को अंजाम देने का बस्ती के ही एक युवक पर जताया है. इस मामले में भुक्तभोगी परिवार की सरोजनी मुखी ने बताया कि रात करीब सवा एक बजे उसके भाई ने देखा कि घर के आगे से धुंआ उठ रहा है. उसके बाद अचानक आग की लपटें तेज हो गई. देखने पर पता चला कि उसके चाचा की पैशन प्रो बाइक में पीछे से किसी ने आग लगा दी है. आग की लपटें घर के एसी तक जा पहुंची थी. फिर घरवारों ने आनन-फानन में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उसमें कोई खास सफलता नहीं मिली. बाइक धू-धूकर जल चुका था. (आगे भी पढ़ें-देखिए वीडियो)
योजनाबद्ध तरीके से दिया गया घटना को अंजाम
घरवालों को तब और हैरत हुई जब उन्होंने देखा कि पास-पड़ोस के अन्य घरों के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी गई है. सरोजनी मुखी का कहना है कि पूरी योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है. उसका कहना है कि पिछले दिनों उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्ती के ही आकाश मुखी की हाथापाई हुई थी. मामले में उसने आकाश मुखी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने घटना के पीछे आकाश मुखी का हाथ होने का शक जताता है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बर्मामाइंस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. ताकि आरोपियों का पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके.






