
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर के पास कुंवर बस्ती और गुरुद्वारा बस्ती के छात्रों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई. घटना में मानगो कुंवर बस्ती के रहने वाले चार छात्र घायल हो गए. घायलों को एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर जाने दिया गया. घायल एक छात्र के पिता जयराम मिश्रा ने बताया कि छात्रों पर हमला करने वाले मानगो गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले है. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे. पुत्र समेत चार छात्रों को अस्पताल पहुंचाया मानगो थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. आरोप लगाया कि छात्रों पर चापड़ से हमला किया गया. घायल छात्रों का मानगो गुरुनानक स्कूल के छात्र है और सभी का सेंटर साकची विवेकानंद स्कूल में था. परीक्षा देने के बाद वापसी के दौरान छात्रों के बीच मारपीट हो गई.






