
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटों में एक व्यक्ति नंदन कुमार ने दारु के नशे में अपनी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया है. नंदन कुमार दारू पीकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी से लड़ने लगा. उसे लाठी डंडे से पीटा. इसके बाद, बोतल तोड़कर कांच से भी घायल कर दिया. रीना देवी की शादी साल 2009 में नंदन कुमार से हुई थी. नंदन कुमार कुछ काम नहीं करता. रीना देवी दूसरों के घरों में काम कर अपने बच्चों को पाल रही है. रीना देवी की मां भी उसके साथ रहती है और वह भी काम करती है. रीना देवी का कहना है कि उसका पति अक्सर मारपीट करता है. वह दारू पीकर देर रात को आता है. दरवाजा देर से खोलने पर भी मारता है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




