
जमशेदपुर : जमशेदपुर की अंर्तराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा के भाई व झामुमो के नगर उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा की सरेआम बेस बैट और ऱॉड से पिटाई कर दी गई. घटना के बाद वह सड़क पर ही पड़े रहे, उन्हे अस्पताल पहुंचाने वाला कोई नहीं था. वैसे आपको बता दें कि रितेश मिश्रा का सिदगोड़ा इलाके में आतंक रहा है और वह अक्सर लोगों के साथ मारपीट की घटना करता रहता है. यह आम बातें उसकी हो चुकी है. दूसरी ओर, इस पिटाई के बाद घायल रितेश को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन ने उन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है. उन्हे काफी चोटें आई है. इधर सुचना पाकर रितेश के साथी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल चाल जाना. रितेश ने बताया कि वह परिवार संग वाराणासी गया हुआ था. बुधवार देर रात ही वह शहर वापस आया था. सुबह-सुबह सिदगोड़ा पेट्रोल पंप के पास चाय पी रहा था. इतने में अभिषेक सिंह, उसके चाचा अमिताभ सिंह चार पांच अन्य युवको के साथ आए और बहस करने लगे. उनका कहना था कि मैने चुनाव में सरयू राय का समर्थन क्यों किया. इस बीच सभी ने बेस बैट और रॉड से उनकी पिटाई कर दी. फिलहाल रितेश एमजीएम अस्पताल में इलाजरत है.















