जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत गोलमुरी क्लब गोलचक्कर के पास शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने टुंपा जोयारदार से झपट्टा मारकर उनके पर्स कि छिनतई कर ली. हालांकि झपट्टा मारने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे दोनों अपराधी सड़क पर ही गिर गए. जब तक स्थानीय लोग दोनों को पकड़ पाते दोनों मौके से फरार होने में सफल हो गए. पर्स में तीन हजार रूपए नकद और कुछ जरूरी कागजात थे।टुंपा जोयारदार ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़िता लोयला बी एड कॉलेज की शिक्षिका है, उन्होंने पुलिस को बताया कि वो देर रात अपने पति के साथ वापस घर जा रही थी, गोलमुरी क्लब गोलचक्कर के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक तेज़ी से आए और उनका पर्स छीन लिया, हालांकि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई पर वे दोनों बाइक छोड़कर फरार होने में सफल हो गए. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और दोनों अपराधियों की पहचान में जुट गई है.







