
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत मछुआ बस्ती स्थित गैरेज के पास शनिवार देर रात करंट लगने से मौत के मामले में हत्या की आशंका जताते हुए शुक्रवार को मृतक रोहित मुखी के परिजन एसएसपी कार्यलय पहुंचे. यहां उन्होने पुलिस को बताया कि रोहित की हत्या कर उसे दुर्घटना का रुप दिया जा रहा है. शनिवार को नागेंद्र यादव द्वारा देर रात उसे फोन कर बुलाया गया था. उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे, रोहित छोटी गाड़ी चलाता था बावजूद इसके उसे डंपर पर चढ़ा दिया गया.
वहीं उसे डंपर चालू कर डाला को नीचे करने की बात कही गई पर डंपर चालू करते ही डाला उपर होने लगा और उसकी करंट लगने से मौत हो गई. घटना की जानकारी उन्हे सुबह तीन बजे दी गई. उनके बेटे को नागेंद्र द्वारा साजिश के तहत मारा गया है. इधर परिजनों ने मृतक के पोस्टमार्टम में भी आनियमितता होने की बात कही है. परिजनों ने उपायुक्त से पोस्टमार्टम की विडियोग्राफी करवाने की मांग की है.







