जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाने में 56 वर्षीय तीरथ राज सिंह ने अशोक पंडित एवं तीन चार अन्य लोगों के खिलाफ हरवे हथियार एवं पिस्तौल का भय दिखाकर जबरन जमीन छोड़ने की धमकी देने का शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 341/ 323/ 307/ 350/ 387/ 504/ 506/ 34 आईपीसी दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है. दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर तीरथ राज सिंह ने बताया कि 20 जून 2022 को उनके द्वारा गुरुद्वारा के समीप सेल डीड के माध्यम से बसावन यादव से खाता नंबर 272 प्लॉट नंबर 644 से एक कट्ठा 4 धूर जमीन खरीदा था. जिसका लगान और रसीद भी कट रहा है. बीते 19 जुलाई को दिन के 2:00 बजे उक्त जमीन पर घर बनाने के लिए ईटा गिराने लगा. उसी समय अशोक पंडित अपने तीन- चार गुर्गों के साथ वहां आ धमका और हथियार का भय दिखाकर जमीन छोड़ने की धमकी देने लगा. उसके बाद डर कर वह वहां से हट गए. हल्ला गुल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए. जिसके बाद अशोक पंडित एवं उनके आदमी वहां से चले गए. उन्होंने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है.






