
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत डाकोई से अवैध बालू स्टॉक से 16 हाईवा को लोड करते पकड़ा गया है. मौके से करीब 20 हजार सीएफटी बालू जब्त किया गया. जमशेदपुर की उपायुक्त को प्राप्त गुप्त सूचना के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सत्यवीर वीर रजक द्वारा चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू का उठाव करते हुए गाड़ियों को पकड़ा गया. सारे गाड़ियों को जप्त किया गया है, अवैध बालू स्टॉक के पास बालू का उठाव करते वक्त यह रेड की गई. उपायुक्त द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. इसी क्रम में एसडीएम घाटशिला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है. आगे भी खनिज से जुड़े अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी.







