
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत बागे बस्ती निवासी एक नाबालिग से पड़ोस में रहने वाले अभिषेक लोहार ने मंगला लोहारीन और 20-25 लोगों के साथ घर में घुस कर उसके परिजनों के साथ मारपीट की. उसके कपड़े भी फाड़ दिए. घटना गत 29 जनवरी की शाम की है. इस मामले में नाबालिग अपने परिजनों के साथ एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि वह 8वीं कक्षा की छात्रा है. वह ट्यूशन पढ़ने के लिए विजय हैरिटेज के पास जाती है. ट्यूशन जाने के रास्ते में अभिषेक लोहार, गांधी लोहार, परदेस लोहार और बबलू लोहार उसे रोककर छेड़खानी करते हैं, उस पर गंदे-गंदे कॉमेंट करते हैं. विरोध करने पर उसे उठा लेने की धमकी देते हैं. इस मामले में जब उसने अपने भाई को बताया तो भाई ने अभिषेक को फोन पर ऐसा करने से मना किया. अभिषेक ने उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी है.






