
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो (एमजीएम थाना अंतर्गत) कुमरूम बस्ती में रहने वाले एक युवक को उसके पड़ोसी ने मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है. वहीं गम्भीर रूप से घायल युवक को ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. युवक का नाम दीपक गोराई बताया जाता है. बताया जाता है कि घायल युवक मंत्री बन्ना गुप्ता का समर्थक है. वहीं हमला करनेवाले पड़ोसी का नाम राजा बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है. वहीं इस संबंध में घायल दीपक गोराई ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले राजा नाम का युवक बराबर उसको गाली- गलौज करता था. वही आज वह अपने घर के पास खड़ा था, इसी दौरान दौरान अचानक राजा ने पत्थर से मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. वहीं घटना की सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दे दी गई है. जहां पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.







