
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत जेकेएस कॉलेज के पास से पुलिस ने तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जांच के दौरान इनके पास से एक हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी चांद मारी, आजादनगर वारिस कॉलोनी निवासी सुलतान अली उर्फ जिम्मी और नूर कॉलोनी निवासी इसान अली उर्फ टोटो शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. पुलिस ने जेकेएस कॉलेज के पास संदिग्ध अवस्था में तीनो को पकड़ा. तीनो पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस तीनो को पकड़कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी.




