जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार मनीष सिंह को जेल भेज दिया गया है. मनीष सिंह को जेल भेजने को लेकर पुलिस की ओर से जारी किये गये अधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार रोशन सिंह के पास से बरामद एक देशी लोहे का कट्टा और दो जिंदा गोली और अभियुक्त दीपक सिंह के पास दो जिंदा गोली अभियुक्त मनीष सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया था. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस की ओर से बताया गया है कि जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला नाला रोड पवट मोहल्ला निवासी मनीष सिंह गिरफ्तारी के डर से लगातार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में छिपकर रह रहा ता. पत्नी से मिलने के लिए जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के कालीमंदिर पारडीह के पास स्थित होटल गोल्डन लीफ रिसार्ट में छिपकर रह रहा था. पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद एक छापामारी दल का गठ़न किया गया. छापामारी दल द्वारा वहां छापामारी कर मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया है कि इस कांड में उक्त अभियुक्त मनीष सिंह द्वारा पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजे गये इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त दीपक सिंह, रोशन सिंह को गिरफ्तार कर भेजा गया था. (नीचे भी पढ़े)
अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आयी है कि मनीष सिंह एक कुख्यात अपराधी है, जो पूर्व में हत्या, फायरिंग, आर्म्स एक्ट, मारपीट और जुआ अधिनियम के कांडों में आरोपित है. इसके कई आपराधिक गिरोह के साथ संबंध है. अभियुक्त मनीष सिंह द्वारा कई स्थानीय लोगों से रंगदारी मांगे जाने और लोगों को भयभीत करे और संगठित अपराधिक गिरोह का सदस्य होने की बात स्वीकार किया है.







