जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित सिंडिकेट कॉलोनी निवासी अलोक बरुआ के बेटे अधिराज बरुआ 16 महीने बाद साइकिल द्वारा भारत भ्रमण के बाद जमशेदपुर लौटे है. श्री बरुआ 1 अक्टूबर 2021 को जमशेदपुर से रवाना हुए थे और 16 महीने में भारत के 33 राज्यों को पार करके करीब 29 हजार किलोमीटर का सफर तय किए है. उनके इस सफर के कामियाबी के लिए शहर के बड़े-बड़े संस्था और संस्थानों ने खूब सराहा की है. वहीं बुधवार को साकची बिरसा पार्क में एक अभिनन्दन तथा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में एसबीआई पेंशनर एसोसिएशन के चमक सेनगुप्ता, शुब्रल राय, प्रोबीर दत्ता, विशिष्ट समाजसेवी पूरबी घोष, अंजली बोस, गौतम बोस तथा बोधि सोसायटी और भारतीय जीवन बीमा के अधिकारी गण उपस्थित थे.



