जमशेदपुर : टेल्को थाना शांति समिति की ओर से सोमवार को टेल्को सबुज कल्याण संघ में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य रूप से डीएसपी सिटी, सुनील चौधरी, डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, केंद्रीय शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, जिला पार्षद डॉ पारितोष सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, केंद्रीय शांति समिति सदस्य आमिर सोहेल, पूर्व डीएसपी सह समाजसेवी कमल किशोर, पूर्व डीएसपी संजीव सिंह, पूर्व डीएसपी सकलदेव राम, यूनियन के पूर्व महामंत्री चंद्रभान सिंह, समाजसेवी एस के खेमानी, विजय सिंह, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, ऊषा सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, राजकुमार सिंह, मिथलेश घोष आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सभी ने मिलकर रमजान के पाक महीने में सामूहिक सद्भाव, एकता और भाईचारे, राज्य में शांति, समृद्धि और सौहार्द की दुआ मांगी. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से आमिर सोहेल, असगर अली, आमिर अली, गुलफाम, राजू खान, शमीम खान, नौशाद, अरशद, फैज अली आदि ने मुख्य भूमिका निभाई.




