• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur dc meeting: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण तथा अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक, बुरूडीह डैम में केज कल्चर से मत्स्य पालन शुरू करने, मछली पालन के लिए जिले में 10 मॉडल तालाब विकसित करने, दुग्ध संग्रहण बढ़ाने तथा किसानों को समय पर केसीसी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण, जेएसएलपीएस तथा अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लैंपसों में 31 मार्च तक की गई धान अधिप्राप्ति तथा उसके ऑनलाइन अपलोड की स्थिति की जानकारी ली तथा जिन लैंपसों में धान का ऑनलाइन इंट्री नहीं हो सका है, उसके संबंध में विभाग से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. साथ ही लैंपसों में बचे लगभग 35 हजार क्विंटल धान का उठाव 15 जून तक मीलरों के माध्यम से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए.जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में बहरागोड़ा क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 5000 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है.उपायुक्त ने दुग्ध संग्रहण एवं विपणन व्यवस्था का विस्तार कर अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को इससे जोड़ने का निर्देश दिए. साथ ही नई सहकारी समितियों के निबंधन एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने गत वर्ष वितरित मत्स्य स्पॉन, उससे हुए उत्पादन तथा वर्तमान वर्ष की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मांगी. उन्होंने बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिले में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कम से कम 10 मॉडल तालाब विकसित करने पर बल दिया.भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा में डीप बोरिंग, मिनी ट्रैक्टर एवं पंपसेट योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभुक योजनाओं का प्रभावी उपयोग कर रहे हैं. उद्यान विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने माली प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिकाधिक लाभुकों को जोड़ने, जिले के संभावित क्षेत्रों में नर्सरी विकसित करने तथा प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने मधुमक्खी पालन, स्ट्रॉबेरी खेती एवं अन्य औद्यानिकी गतिविधियों को जिले में बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया.(नीचे भी पढ़े)

आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने एलडीएम को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदनों की स्वीकृति में तेजी लाने तथा स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके.पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत बकरा, सुकर, कुक्कुट एवं अन्य पशुधन का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, एलडीएम तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post
Jharkhand weather alert: झारखंड में आंधी पानी का अलर्ट, भीषण गर्मी के बाद इन जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

Jharkhand weather alert: झारखंड में आंधी पानी का अलर्ट, भीषण गर्मी के बाद इन जिलों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

jamshedpur congress seva dal- अरविंद साहु कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नियुक्त, सौंपा गया नियुक्ति पत्र

jamshedpur congress seva dal- अरविंद साहु कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नियुक्त, सौंपा गया नियुक्ति पत्र

Jamshedpur Solapuri Mata Puja Fest – बिरसानगर में तीन दिवसीय सोलापुरी माता पूजा महोत्सव की हुई शुरूआत, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Jamshedpur Solapuri Mata Puja Fest - बिरसानगर में तीन दिवसीय सोलापुरी माता पूजा महोत्सव की हुई शुरूआत, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News