पोटका : बिना नक्सा विचलन समेत सरकार के अन्य नियमों का उल्लंघन कर पोटका प्रखंड क्षेत्र में खेतिहर जमीनो की धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन द्वारा नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है .पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गुरुवार को उपविकास आयुक्त नागेंद्र पासवान के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने रसुनचोपा में किये जा रहे प्लाटिंग अपना घर एवं तेतला पंचायत के गितिलता में नंदन एलीट का निरीक्षण किया . इस दौरान पदाधिकारियों की टीम रसूनचोपा में अपना घर प्रोजेक्ट तथा गितिलता में नंदन एलिट द्वारा जमीन प्लॉटिंग कर बसाया जा रहे स्मार्ट सिटी कालोनी, रेस्टोरेंट, स्वीमिंगपूल, रहने के लिए क्वार्टर की स्थिति देखा. (नीचे भी पढे)

अपना घर प्रोजेक्ट स्थल पर संचालक अनुपस्थित थे. डीडीसी ने नंदन एलिट में उपस्थित महिला संचालक को सरकारी नियमानुसार जिला परिषद से नक्शा पास कराकर ही प्लॉटिंग जमीन में निर्माण कराने का निर्देश दिया, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. निरीक्षण उपरांत उन्होंने कहा कि पोटका में लगभग 35 जमीन प्लॉटिंग कर रहे बिल्डर व डेवलपर अनिवार्य रूप से जिला परिषद से नक्शा पास कराएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी. इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकिता बाला, सहायक अभियंता प्रताप मोहंती,व, अभिषेक नंदन, कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर मोबिन अंसारी, बीपीओ आवास तापस त्रिपाठी तथा जिला मनरेगा टीम उपस्थित थे.(नीचे भी पढे)
डीडीसी ने लिया विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा
डीडीसी ने हल्दीपोखर पश्चिम पंचायत में निर्मित किए जा रहे 10-12अबुआ आवास देखा. उन्होंने लाभुकों से शीघ्र घर पुरा करने को कहा. उन्होंने रसूनचोपा पंचायत में मनरेगा योजना से स्वीकृत आम बागवानी तथा जिला परिषद से निर्माणाधीन हाता बस स्टैंड सह मार्केट कंपलेक्स का निरीक्षण किया. डीडीसी ने यहां एक वर्ष पूर्व बने 6 दुकान कमरों को निविदा निकालकर भाड़ा लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता नकुल ठाकुर को दिया.



