जमशेदपुर: बोड़ाम के डिमना डैम में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को डैम से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है. बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि उनको सूचना मिली कि एक महिला का शव डैम में पड़ा है. इसके बाद वहां पर पहुंचे और शव को निकलवाया. महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


