
जमशेदपुर: करनी सेना की एक बैठक बिस्टुपुर कार्यालय में हुई. जिसमें संगठन मजबूत समेत अन्य समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर संगठन को आगे बढाने के लिए सभी सदस्यों से रायशुमारी की जाएगी. ज्यादा से ज्यादा लोगों को किस प्रकार जोडा जाए, इसके लिए सभी एकजुट होकर काम करने पर बल देते हुए प्रखंड स्तर पर संगठन को विस्तार करने पर जोर दिया गया. प्रखंड स्तरीयसमिति की नियुक्ति के संबंध में बताया कि चुनाव होगा इसके बाद भी विस्तार होगा.चुनाव प्रक्रिया संबंधित जानकारी प्रदेश की ओर से जानकारी दी जाएगी. कोरोना काल में संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा होगी. साथ ही साथ कोरोनाकाल में इसी तरह के जन सेवा करने का निर्णय भी लिया जाएगा. विनय सिंह ने अपने कार्यो में बिजी रहने के कारण अपने पद से इस्तीफा देने की पेश की गयी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया. इसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष के लिए चुनाव या सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा सकती है.साथ ही इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अतिशीघ्र इस कोविड-19,कोरोना महामारी को देखते हुये शहर वाशियों के लिए रक्तदान का शिविर आयोजन किया जायेगा.इस बैठक में मुख्य रूप से संजीव सिंह, राणा प्रताप सिंह, बमभोला सिंह, हरेराम सिंह, विकास सिंह, गणेश सिंह, सोनू सिंह, राजीव चौहान, राजश्रीपति मौजूद थे.















