
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगरपालिका में बागबेड़ा, कीताडीह और परसुडीह के क्षेत्रों को शामिल करने की मांग को लेकर शनिवार को भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में विशेष पदाधिकारी जेपी यादव को एक मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र के माध्यम से सुबोध झा ने बताया कि बागबेड़ा हाउसिंह कॉलोनी में कई लोग निवास कर रहे है. इस इलाके में शहरी क्षेत्र का बिल लगता है. बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल और अन्य दर शहरी दर पर लिए जा रहे है पर सुविधा ग्रामीण क्षेत्र वाली दी जा रही है. इसीलिए इन क्षेत्रों को जुगसलाई नगरपालिका के क्षेत्र में जोड़ा जाए. बागबेड़ा की जनता को पीने के लिए पानी प्रत्येक दिन 100 रुपये खर्च कर खरीदना पड़ता है, पंचायत से अशुद्ध पेयजल सप्लाई की जा रही है. पानी का बिल भी शहरी दर पर लिया जाता है जबकि पंचायत को स्वच्छ पानी पिलाने का ग्रामीण दर पर लेना चाहिए. वहीं मौके पर मौजुद कांग्रेस नेता अजय ओझा ने कहा नगर पालिका में शामिल कराने के लिए हम सभी लोग बड़े पैमाने पर जन जागरण कर आंदोलन कर नगरपालिका में शामिल कराने की मांग करेंगे. विशेष पदाधिकारी से मिलने वालों में भाजपा नेता सुबोध झा के साथ कांग्रेस नेता अजय ओझा राजेश पांडे विनोद सिंह मनोज तिवारी संजय सिंह आदि शामिल थे.




