
जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहारणालय (डीसी ऑफिस) के सभागार में उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में तीनो नगर निकाय जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पर्षद में चल रही योजनाओं कि वृहद समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम उपायुक्त ने सम्बधित नगर निकाय के पदाधिकारियों को कहा कि जमशेदपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए. उपायुक्त ने सम्बधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि बैठक में आप स्पेस्फिीक तथ्य एवं आकड़ों के साथ उपस्थित हो. उन्होने पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, अभियंता , स्पष्ट कहा कि आप सब उन्ही चीजों की कमीटमेंट कीजिए, जिसे आप पूर्ण कर सके. अगर किसी योजनाओं/निर्देशों की क्रियांवयन में परेशानी हो रही है तो तत्काल उनके संज्ञान में लाए. जिनकों जिस कार्य कि जिम्मेदारी दी गई है, वही उसका निर्वहन करे, जो परफार्मेंस नही कर रहे है, सम्बधित पदाधिकारी उन नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, नगर प्रबंधक अभियंता पर कार्रवाई करें. उन्होने कहा कि नोडल पदाधिकारी, नागरिकों के शिकायतों का त्वरित निष्पादित करें. शहरी निकाय क्षेत्र से साफ-सफाई एवं अन्य सुविधाओं को लेकर नागरिक उनसे शिकायत करते रहते है. सम्बधित नोडल पदाधिकारी अपने स्तर से शिकायतों निवारण नही करते सम्बधित निकाय पदाधिकारी को उन पर कार्रवाई करे. उपायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण के विरूध कार्रवाई जारी रखें. जिन दुकानदारों ने तय सीमा से बाहर छाज्जा/ जगह घेरे हुए है उन्हे अतिक्रमकमुक्त करे. साथ ही सुझाव दिया कि बरसात एवं धूप से बचाव हेतु तीन फिट का रोलिंग वाला स्टैड लगा सकते हैं. जमशेदपुर दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस कापी रंगीन अपने दुकान के सामने लगाए, जो दुकानदार ट्रेड लाइसेंस कापी नही लगायेगें, उन्हें दण्ड एवं शुल्क लेने का प्रवधान करें. मेरिन ड्राइव से सफेद तालाब तक बां के खाम्भों मे बिजली का तार गया है उसका सर्वे कर प्रतिवदेन दे. तीनो नगर निकाय में बिना नक्शा पास कराए या नक्शा का विचलन कर अवैध निर्माण किये गए है, वैसे भवनों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करें. रमेश कुल्फी/.अनुभाजन कार्यालय के सामने एवं पुराना कोर्ट रोड पर जितने वाहन का पड़ाव होता है उन्हे जुबिली पार्क के पास चिन्हित पार्किंग स्थल पर लगवाना सुनिश्चत करें. बिष्टुपुर राम मंदिर के पास रोड के किनारे जितने ठेला लगते है उन्हे चिन्हित स्थल पर लगाने का निर्देश दिया गया. बिष्टुपुर तलवार बिल्डिंग के पास जो वाहन लगते है उन्हे हटाकर चिन्हित पार्किग मे लगाये. जो पार्किंग एजेन्ट है उनका रसीद जेएनएसी निर्गत करें. सभी ठेले खोमचा वालो को निबंधन कराना अनिवार्य है तथा ठेले एवं खोमचेवाले निबंधन का प्रमाण अपने ठेले एवं खोमचा पर लगवाना सुनिश्चत करें. ठेले एवं खोमचे वाले के नये वेडिंग स्थलों का चयन करे. स्ट्रीट वेंडर से इस आश्य का शपथ पत्र लेकर स्थल आवंटित करना सुनिश्चित करें कि वह चिन्हित स्थल पर ही अपना दुकान लगायेगें. जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में जितने होर्डिंग लगे है, किनका होर्डिंग लगा है,ह उन होर्डिंग का फोटोग्राफ एवं स्थल के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जो नगर निकाय की परिसंपति है तथा दुकान आदि का अनुमंडल पदाधिकारी के साथ पुनः रेन्ट फिकशेसन कराने का निर्देश. डोर टू डोर कचड़ा उठाव हेतु सेवा शुल्क नहीं दे रहे है, नगरपालिका अधिनियम के तहत उन पर कार्रवाई करें. तीनो नगर निकाय ठंड के देखते हुए चौक/ चौराहा पर आलाव की व्यवस्था करें. आवारा पशुओं गाय एवं कुता को रखने हेतु कांजी हाउस का डीपीआर एवं कार्य योजना बनाने का निर्देश. गोविंदपुर खैरबनी में जो जगह चिन्हित है, ठोस कचड़ा प्रबंधन हेतु उस स्थल में जो निजी स्कूल संचालित है, उसे जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अचंल अधिकारी से जांच कराकर प्रतिवेदन उपलब्ध करा ले. सिटी मेनेजर रवि भारती एवं कनीय अभियंता, एमके प्रधान को बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया. मानगों एवं जुगसलाई नगर निगम जुस्को से वार्ता कर मल जल की ट्रीटमेंट हेतु जेएनएसी व्यवस्था करें. बैठक में मुख्य रुप से उपविकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल जमशेदपुर, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम दीपक सहाय, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी चाकुलिया एवं जुगसलाई नगर परिषद जगदीश यादव, नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार, मणिकांत सिन्हा, ग्रीनीश मींज, तमाल महाकूर आदि उपस्थित थे.




