• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
रविवार, नवम्बर 22, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home खबर

बिष्टुपुर में सरयू राय की पहल पर सच्चिदानंद राय की पुण्य स्मृति का आयोजन, सरयू बोले : संगठन के लिए पूर्णतः समर्पित, कार्यकर्ताओं के लिए लड़ते थे सच्चिदानंद

फ़रवरी 23, 2025
in खबर, जमशेदपुर न्यूज़, राजनीति
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय सच्चिदानंद राय को कार्यकर्ताओं के लिए किसी भी अधिकारी से लोहा लेने के लिए आगे रहने वाला पार्टी का बेहद समर्पित कार्यकर्ता बताया. उन्होंने कहा कि सच्चिदानंद राय जैसे बेहद सीनियर लीडर की सीख हमें जीवन में जरूर उतारनी चाहिए. बेशक वह आक्रामक प्रवृति के थे लेकिन उनके लिए सबसे पहले संगठन था. वह संगठन के लिए पूर्णतः समर्पिंत थे. रविवार को यहां बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ परमहंस गोस्वामी हॉल में सच्चिदानंद राय को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित सभा में सरयू राय ने कहा कि सच्चिदानंद जी के साथ उन्हें काम करने का अवसर प्राप्त हुआ. वैसे तो सच्चिदानंद जी के साथ काम करने वालो की जमशेदपुर में लंबी फौज है. मेरा उनसे परिचय 1974 के छात्र आंदोलन के समय हुआ था. जब पटना में बैठक होती तो मेरी उनसे बराबर भेंट होती थी. सच्चिदानंद राय में जुझारूपन था. वह अपनी बात को बहुत प्रखरता से रखते थे. कई बार विरोधाभास हो जाता था, लेकिन विरोध के बावजूद यदि कोई निर्णय पार्टी की बैठक में ले लिया जाता तो उक्त निर्णय को लागू करने में वह अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहते थे. (नीचे भी पढ़ें)

पुराने दिनों को याद करते हुए सरयू राय ने कहा कि तब मैं नदियों के लिए काम कर रहा था. सच्चिदानंद राय के गांव आनंदपुर मे नदी का कटाव तेजी से हो रहा था. इसका मुख्य कारण था बक्सर में गंगा पर पुल बन जाना. उक्त पुल की डिजाइन गलत बन गई थी. लग रहा था कि नदी की पूरी धारा कट कर गांव की तरफ आ जाएगी और पूरा गांव बह जायगा. तब सच्चिदानंद जी और मैने उनके गांव की चौकी पर बैठकर मंथन किया कि आखिर गांव बचे तो कैसे बचे. फिर हम लोगों ने अधिकारियों से बात की और पुल के डिजाइन को बदलवाया. तब जाकर गांव को बचाया जा सका. सच्चिदानंद बाबू बेशक शहर में रहते थे लेकिन उनका गांव उन्हें बहुत प्यारा था. सरयू राय ने कहा कि जब वह भाजपा के युवा मोर्चा के संगठन मंत्री थे, तब उनका जमशेदपुर आना जाना लगा रहता था. उस दौर में भी उनकी सच्चिदानंद राय से मुलाकात होती थी. वे आक्रामक स्वभाव के थे लेकिन कार्यकर्ताओं के लिए किसी भी अधिकारी से लोहा लेने के लिए आगे रहते थे. वे पार्टी की रीढ़ की हड्डी की तरह थे. तब पार्टी के लोग परिवार की तरह रहते थे. सच्चिदानंद जी उम्रदराज हो गये थे और बहुत सक्रिय नहीं रहे लेकिन पार्टी और संघ परिवार के लिए उनके मन में वैसा ही प्रेम था. आखिरी दिनो में भी उनके मन में पार्टी को लेकर परिवार और अपनेपन की भावना थी. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक ने कहा कि वह उस दौर को नहीं भूले, जब सच्चिदानंद राय, दीनानाथ पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मैनेजर प्रसाद सरीखे नेताओं में मतभेद होता था लेकिन कभी मनभेद नहीं हुआ. नई पीढी को पुराने लोगों ने खून-पसीना से सींचा है. उसके संबंध में परस्पर चर्चा होती रहनी चाहिए. यह बेहद जरूरी है. उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे सभी पुराने लोगों के संबंध में एक आलेख तैयार करना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को पता चल सके कि इस पार्टी के पीछे किन-किन लोगों का त्याग है. भाजपा के जिला मंत्री राजीव सिंह सिंह ने कहा कि वह राजनीति में हैं, लेकिन उन्हें सच्चिदानंद राय जी के बारे में जानकारी नहीं थी. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन नेताओं ने पार्टी को सींचा, उन नेताओं के बारे में कभी चर्चा नहीं होती. सीनियर भाजपा नेता मेघलाल टूडू श्री राय का संस्मरण करते हुए बेहद भावुक हो गए. उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि स्वर्गीय राय ने कार्यकर्ताओं के लिए क्या-क्या किया. वरिष्ठ जदयू नेता सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पुराने दौर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की पूंजी माना जाता था. जब किसी कार्यकर्ता पर अत्याचार होता था तब पूरा संगठन लड़ने-भिड़ने को तैयार रहता था. उन्होंने गोलुमरी केबुल टाउन में कई वर्ष पहले पुलिस के साथ हुए टकराव का वाकया भी साझा किया. भाजपा नेता हरेंद्र पांडेय ने कहा कि आज के नौजवानों को राजनीति करनी है तो मेहनत करें, गणेश परिक्रमा नहीं. (नीचे भी पढ़ें)

सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा ने सच्चिदानंद राय के साथ संगठन को गढने के लिए किए गए कार्यों को साझा किया और बताया कि ऐसे संगठन के सिपाही विरले ही मिलते हैं. वरीय भाजपा नेता रामनारायण शर्मा ने कहा कि आज संगठन पर कब्जा करने की मानसिकता हावी है. सरयू राय भले भाजपा में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने सदैव भाजपा के ऐसे तमाम पुराने नेताओं का मान बढ़ाने का काम किया है. जमशेदपुर पूर्वी के लक्ष्मीनगर में स्थापित पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय का स्मारक इसका स्पष्ट उदाहरण है. इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सच्चिदानंद राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया. मंच संचालन भाजपा नेता सतीश मिश्रा ने किया. इस मौके पर धर्नुधारी सिंह, संजीव आचार्या, कुलविंदर सिंह पन्नू, ब्रजेश राय, झारखंड सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजय बाहादुर सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, मुकुल मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, नित्यानंद सिन्हा, अमरेंद्र पासवान, चंद्रमा पांडेय, अमित शर्मा, निर्मल सिंह, आकाश शाह, प्रकाश कोया, सुरंजन राय, दुर्गा राव, अमृता मिश्रा, अमरेश राय, गोल्डन पांडेय, सुनीता सिंह, प्रतिभा सिंह, राकेश पांडेय, मुकेश शर्मा, कन्हैया ओझा, शंकर रेड्डी, असीम पाठक आदि मौजूद रहे. भाजपा नेता रमेश हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

संबंधित खबरें

  • जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे21 नवम्बर 2026
  • कांग्रेस सत्ता में आई तो डॉक्टर सिद्धू के लिए पद्म सम्मान की करेंगे मांग, 94वें जन्मदिन पर सम्मानित हुए डॉक्टर सिद्धू21 नवम्बर 2026
  • jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत21 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: जमशेदपुर समाचारबिष्टुपुर समाचारभाजपा
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

टाटा मोटर्सकर्मी की मौत पर जमकर हंगामा, 77 लाख का प्रस्ताव भी बेअसर, स्थायी नौकरी पर अड़े परिजन
खबर

टाटा मोटर्सकर्मी की मौत पर जमकर हंगामा, 77 लाख का प्रस्ताव भी बेअसर, स्थायी नौकरी पर अड़े परिजन

नवम्बर 22, 2026
घर से टांगी लेकर निकले युवक ने सामने आये हर व्यक्ति पर किया हमला, कई लोग जख्मी, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कंप
खबर

घर से टांगी लेकर निकले युवक ने सामने आये हर व्यक्ति पर किया हमला, कई लोग जख्मी, बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर, गांव में मचा हड़कंप

नवम्बर 22, 2026
टाटा मोटर्स ट्रांसमिशन फैक्ट्री के नए जनरल मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी का भव्य स्वागत, यूनियन उपाध्यक्ष अमित सिंह ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन
खबर

टाटा मोटर्स ट्रांसमिशन फैक्ट्री के नए जनरल मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी का भव्य स्वागत, यूनियन उपाध्यक्ष अमित सिंह ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

नवम्बर 22, 2026
Next Post

Jharkhand Congress demand : झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष को कांग्रेस नेता विजय खां ने किया सम्मानित, सिख समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने की मांग

Jamshedpur clinic : कदमा में डॉ नेचर वेलनेस सेंटर का उदघाटन, लोगों को मिलेगी नयी सुविधा

Jamshedpur jansuvidha representative : जनसुविधा प्रतिनिधियों को सरयू राय का मंत्र, संपर्क, समस्या और समाधान, हर रोज एक घंटा क्षेत्र में दें जनसुविधा प्रतिनिधि

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 22nd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 22 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 22, 2026

मेष राशिआज की चिंता छोड़कर आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे अवसर आपके हाथ लगेंगे। आपकी सबसे बड़ी पूंजी...

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग जमशेदपुर के...

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

​जमशेदपुर:झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं जनजातीय विरासत को रेखांकित करने तथा उसकी विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर...

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में आयोजित श्री रामार्चा पूजा महाप्रसाद वितरण के साथ...

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का हिन्द क्लब के सदस्यों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया...

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने वैश्विक खेल आयोजन के केंद्र के रूप में कोलकाता की पहचान को...

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की...

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

जमशेदपुर में किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण एवं लैंगिक हिंसा की रोकथाम पर बाल संसद का आयोजन, छात्राओं ने मुखरता से रखे अपने विचार, उपायुक्त ने कहा- उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाएं

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 21, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) में किशोरियों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संरक्षण तथा लैंगिक हिंसा की रोकथाम को...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

jamshedpur seminar-‘झारखण्ड की विरासत : झारखण्ड की पहचान’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित, विद्यादीप फाउंडेशन और सहयोग की ओर से आयोजन

जमशेदपुर के विधायक सरयू राय की 26वीं रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में जुटे 50 हजार लोग, आम और खास लोग एक मंच पर दिखे

हिन्द क्लब ने कागलनगर सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरंजन पांडेय का किया अभिनंदन, सामाजिक काम को दिया गया सम्मान

टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, दुनिया की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल 25K रेस, अपने 11वें संस्करण के लिए तैयार

जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला समन्वय समिति की बैठक, सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News