
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामजनमनगर निवासी ममता कुमारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मायके पक्ष की ओर से बबलू कुमार के बयान पर ममता के पति दीपक कुमार, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना बुधवार देर रात की है. बता दे कि ममता कुमारी का शव फंदे पर लटका पाया गया था. इस मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति दीपक को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.











