
जमशेदपुर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे के क्रम में रविवार को चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम विजय साहू तथा सीनियर डीओएम भाष्कर ने जमशेदपुर परिसदन में आकर मुलाकात की। इस अवसर पर चाकुलिया-बुडामारा रेल लाइन, हल्दीपोखर-रायरंगपुर रेल लाइन के उन्नयन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ बनगिरिपोसी-क्योंझर लाइन, गिरमहिसानी-बदामपहाड़ लाइन को बनाने के संबंध में भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने रायरंगपुर में टाटानगर में रुकने वाली ट्रेन को आगे बढाने पर भी चर्चा की। डीआरएम द्वारा आश्वस्त किया गया कि सभी कार्य शीघ्र ही होंगे।
[metaslider id=15963 cssclass=””]




