जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के मनपीटा स्थित साई मंदिर के पीछे के तालाब में नहाने के दौरान दस साल के एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. उक्त बच्चा गोविंदपुर के मनपीटा का ही रहने वाले बहादूर मुंडा का बेटा था. वह तालाब में नहाने गया था. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इसी दौरान अचानक से वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा. लोग उसको बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी दम घुंटने से मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी. लोग किसी तरह टेल्को अस्पताल पहुंचे. टेल्को अस्पताल में चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरा परिवार गमजदा है.






