• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur east mla purima sahu : जमशेदपुर के सरकारी अस्पताल सदर व एमजीएम में लगातार हुई दो मौतों पर विधायक का फूटा गुस्सा, घटना को लेकर अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की रखी मांग, स्वास्थ्य मंत्री से भी फोन पर की बात

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सरकारी अस्पतालों में संभावित चिकित्सीय लापरवाही के कारण दो दिनों के भीतर हुई दो मरीजों की मौतों को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. विधायक पूर्णिमा साहू ने पूरे मामले को घोर चिंताजनक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दोनों मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है. विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में कहा है कि जमशेदपुर के दो प्रमुख सरकारी अस्पतालों सदर अस्पताल और एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की संभावित संवेदनहीनता और लापरवाही के कारण दो परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ी है. मृतकों के परिजनों से मुलाकात के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं, वे राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हैं. उन्होंने बताया कि जेम्को स्थित आजाद बस्ती, शिव मंदिर लाइन निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर कुमार को कमर में असहनीय दर्द की शिकायत के बाद परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. परिजनों के अनुसार मरीज दर्द से तड़प रहा था और उसे भर्ती कर समुचित उपचार देने की मांग की गई थी, लेकिन अस्पताल में केवल एक इंजेक्शन देकर घर भेज दिया गया. घर लौटने के कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गई. इसी प्रकार, भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार को पैर में तेज दर्द की शिकायत के कारण इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों द्वारा जांच में देरी बरतने पर मरीज की तड़पते हुए अस्पताल परिसर में मृत्यु हो गई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उन्होंने अपर मुख्य सचिव से दोनों मामलों की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित कर समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. साथ ही, जांच में यदि किसी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी अथवा संबंधित पदाधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उनके विरुद्ध विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. विधायक पूर्णिमा साहू ने इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से दूरभाष पर भी बातचीत की. उन्होंने मंत्री से घटना की गहन जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले दोषी स्वास्थ्यकर्मियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि सेवा से बर्खास्त करने की मांग की. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इधर, विधायक पूर्णिमा साहू जेम्को स्थित आजाद बस्ती, शिव मंदिर लाइन निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर कुमार एवं भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी स्वर्गीय श्रवण कुमार के आवास पहुंचीं. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान उन्होंने जिला उपायुक्त से भी दूरभाष पर बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, जिस पर उपायुक्त ने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया. विधायक ने परसुडीह थाना प्रभारी से भी मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है. इस मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकारी अस्पताल आम और गरीब लोगों की अंतिम उम्मीद होते हैं. ऐसे में मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वास्थ्य संस्थानों के विश्वास को कमजोर करती है. लगातार सामने आई ये दोनों घटनाएं सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन मरीजों के प्राथमिक परीक्षण, चिकित्सीय मूल्यांकन और उपचार प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं. यदि किसी मरीज की स्थिति का सही आकलन किए बिना केवल औपचारिक उपचार कर उसे वापस भेज दिया जाता है, तो यह स्थिति और भी चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिले, यही उनका प्रयास है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post
jamshedpur manipal tata medical college convocation ceremony- मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर ने मनाया अपना ऐतिहासिक पहला दीक्षांत समारोह, झारखंड के राज्यपाल ने की शिरकत,133 छात्रों को प्रदान की डिग्री, कहा- स्वास्थ्य सेवा का मूल आधार सहानुभूति, विश्वास व मानवीय जुड़ाव में ही निहित, देखिए video

jamshedpur rural- विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून से तीनों राज्य में रक्तदान पखवाड़ा आयोजित होगा: स्वपन महतो

jamshedpur rural- विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून से तीनों राज्य में रक्तदान पखवाड़ा आयोजित होगा: स्वपन महतो

Jamshedpur police action : उलीडीह में बदले की भावना से की गयी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur police action : उलीडीह में बदले की भावना से की गयी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News