जमशेदपुर : जमशेदपुर के स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशानलय (इडी) छापामारी कर रही है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित उनके आवास, कार्यालय, पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत अन्य ठिकानों पर इडी की छापामारी चल रही है. बुधवार अहले सुबह से 50 से अधिक अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि कई सारे बेनामी संपत्तियों की जांच की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले का भी सुराग खोजने का प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर बबलू जायसवाल के घर, दफ्तर समेत अतिरिक्त ठिकानों पर छापेमारी चल रही. छापेमारी से कई सारे सफेदपोशों में हड़कंप मच गया है.







