चाकुलिया : चाकुलिया के नया बाजार में मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी तृतीय वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है. कमेटी द्वारा वन विभाग कार्यालय के पास वृंदावन के प्रेम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं. कमेटी के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह और सचिव रवि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी. पंडाल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के विद्युत साज भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. उन्होंने बताया कि बंगाल के कारीगरों की टीम इस भव्य पंडाल के निर्माण में जुटी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

पंडाल 52 फीट ऊंचा और 56 फीट चौड़ा बनेग, वहीं भव्य त्वरण द्वारा का निर्माण किया जाएगा. झाड़ग्राम के मूर्तिकार बुवाई दास अपनी टीम के साथ 14 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी मां दुर्गा की मूर्ति बना रहे हैं. पूजा की तैयारी में संरक्षक सिद्धेश्वर सिंह, रवींद्रनाथ मिश्रा, राजेंद्र पांडे, देवी प्रसाद शर्मा, लक्ष्मी नारायण दास, गंगा नारायण दास, श्याम सुंदर शर्मा, अमित भारतीय, मनोज अग्रवाल,चंदन महतो, श्याम मिश्रा, दिनेश मिश्रा, राज सिंह, विक्रम सिंह, राजीव महतो, अश्विनी ओम, अजय मिश्रा, सुरेश मिश्रा, संजय पासवान, पापुन दास, प्रशांत दास, सरोज बेरा, सोनम सिंह, रवि बेरा, संतोष महतो समेत अन्य जुटे हुए हैं.







